OUR STORY

IT BEGAN WITH A SENTIMENT

यह कहानी एक भावना से शुरू हुई

A belief that circumstances should never decide whether a child gets the opportunity to learn.

एक ऐसा विश्वास कि परिस्थितियाँ कभी यह तय न करें कि किसी बच्चे को शिक्षा का अवसर मिलेगा या नहीं।


DR. MANJU AWASTHI

Educator • Scholar • Founder

डॉ. मंजू अवस्थी

शिक्षाविद् • साहित्यकार • संस्थापक

A STORY OF TWO EDUCATORS

TWO LIVES IN EDUCATION.ONE SHARED BELIEF.

शिक्षा के दो जीवन।एक साझा विश्वास।

One believed that no willing learner should be left behind. The other believed in quietly building the foundations that make opportunity possible.

एक का विश्वास था कि सीखने की इच्छा रखने वाला कोई विद्यार्थी पीछे न छूटे। दूसरे का विश्वास था कि अवसरों के लिए आवश्यक आधार को मजबूत किया जाए।

DR. MANJU AWASTHI

THE WOMAN WHO CARRIED THE SENTIMENT

वह महिला, जिन्होंने उस भावना को जीवन दिया

For more than four decades, Dr. Manju Awasthi devoted herself to education—as a teacher, academic leader, principal and scholar.But education, for her, was never limited to the classroom.Throughout her life, she remained deeply sensitive to students who wished to study but struggled because of poverty, difficult family circumstances or a lack of opportunity.Whenever she could help, she did.

चार दशकों से अधिक समय तक डॉ. मंजू अवस्थी ने स्वयं को शिक्षा के लिए समर्पित रखा—एक शिक्षिका, अकादमिक नेतृत्वकर्ता, प्राचार्य और शोधार्थी के रूप में।लेकिन उनके लिए शिक्षा कभी केवल कक्षा तक सीमित नहीं रही।अपने पूरे जीवन में वे उन विद्यार्थियों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील रहीं, जो पढ़ना चाहते थे, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों, पारिवारिक परिस्थितियों या अवसरों की कमी के कारण संघर्ष कर रहे थे।जहाँ भी वे सहायता कर सकती थीं, उन्होंने की।

DEVA EDUCATION SOCIETY

BANARAS

A CHILDHOOD SURROUNDED BY LEARNING

शिक्षा से घिरा बचपन

Born into a scholarly Mishra family in Banaras, Dr. Manju Awasthi grew up in an environment where education was deeply valued.Her father was a Professor of Chemistry and had specialised in glass technology, including academic work that took him abroad during an era when such opportunities were uncommon.

बनारस के एक शिक्षित मिश्र परिवार में जन्मी डॉ. मंजू अवस्थी का बचपन ऐसे वातावरण में बीता जहाँ शिक्षा को अत्यंत महत्व दिया जाता था।उनके पिता रसायन शास्त्र के प्रोफेसर थे तथा ग्लास टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखते थे। उस समय शैक्षणिक अध्ययन के लिए विदेश यात्राएँ भी उनके जीवन का हिस्सा रहीं।

THE TURNING POINT

THE DAY EVERYTHING CHANGED

वह दिन जिसने सब बदल दिया

When she was around sixteen and studying in Class 10, her father suffered a severe heart attack and passed away.A family of two sons, four daughters and their mother suddenly faced a very different reality.The family had to leave their government accommodation at BHU and move to Hoshangabad to stay with relatives.

जब वे लगभग सोलह वर्ष की थीं और कक्षा 10 में अध्ययन कर रही थीं, तब उनके पिता को गंभीर हृदयाघात हुआ और उनका निधन हो गया।दो पुत्रों, चार पुत्रियों और उनकी माँ वाले परिवार के सामने अचानक परिस्थितियों का एक नया और कठिन अध्याय खड़ा हो गया।परिवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सरकारी आवास को छोड़कर रिश्तेदारों के पास होशंगाबाद जाना पड़ा।

BUT HER EDUCATION DID NOT STOP.

SOMETIMES, ONE PERSON CHANGES THE COURSE OF A LIFE.

कभी-कभी एक व्यक्ति किसी जीवन की दिशा बदल देता है।

At a crucial point in her life, her fufaji, Shri Bishamber Nath Pandey, helped her continue her education.A freedom fighter and a person who believed deeply in the value of education, his support helped keep her educational journey alive during difficult circumstances.That support became part of a larger story—a story in which a young student would eventually become an educator who herself opened doors for others.

जीवन के उस महत्वपूर्ण मोड़ पर उनके फूफाजी, श्री बिशम्बर नाथ पाण्डेय ने उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षा के महत्व में विश्वास रखने वाले श्री पाण्डेय का सहयोग उस कठिन समय में उनकी शिक्षा की यात्रा को आगे बढ़ाने में सहायक बना। वह सहयोग आगे चलकर एक बड़ी कहानी का हिस्सा बना—एक ऐसी कहानी, जिसमें एक युवा छात्रा स्वयं ऐसी शिक्षाविद् बनीं जिन्होंने आगे चलकर दूसरों के लिए अवसरों के द्वार खोले।

FROM CLASSROOM TO LEADERSHIP

A LIFE IN EDUCATION

शिक्षा के क्षेत्र में एक जीवन

1970 → HOD Hindi → Principal, Govt. Girls College → 2007 Principal, Govt. P.G. College → 2012 Retirement.

THE BEGINNING OF HER PROFESSIONAL JOURNEY

उनकी कर्मयात्रा का आरंभ

At around the age of twenty, while preparing for her B.A. final examinations, Dr. Manju Awasthi entered a new chapter of her life with her marriage to Shri Satyendra Nath Awasthi. Yet marriage did not interrupt her pursuit of education. She continued her studies and went on to complete her M.A. in Hindi. In 1970, at the age of only about twenty-three, she began her professional journey in government service at Government P.G. College, Balaghat, as a teacher of Hindi. What began as the journey of a young educator soon grew into a remarkable life of academic leadership and public service. Through dedication, scholarship and an enduring concern for students, she went on to become the Head of the Hindi Department, then Principal of Government Girls College, Balaghat. During her tenure as Principal of Government Girls College, Balaghat, she worked toward improving the institution's infrastructure and bringing the proposed new college building into functional use.,and subsequently rose to become the Principal of Government P.G. College, Balaghat. She took charge as Principal of the college in 2007 and continued to serve there until her retirement in 2012. Over more than four decades, her journey was not simply a progression through positions—it was a lifelong commitment to education, learning and the belief that an institution can change the course of a young person’s life.

लगभग बीस वर्ष की आयु में, जब वे बी.ए. की अंतिम परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, डॉ. मंजू अवस्थी ने अपने जीवन के एक नए अध्याय में प्रवेश किया और उनका विवाह श्री सत्येन्द्र नाथ अवस्थी से हुआ। विवाह के बाद भी उनकी शिक्षा की यात्रा रुकी नहीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और हिंदी विषय में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1970 में, लगभग तेईस वर्ष की आयु में, उन्होंने बालाघाट के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से शासकीय सेवा में अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत एक हिंदी शिक्षिका के रूप में की। एक युवा शिक्षिका के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आगे चलकर अकादमिक नेतृत्व और समाजसेवा की एक उल्लेखनीय कहानी बनी। अपनी निष्ठा, विद्वता और विद्यार्थियों के प्रति निरंतर संवेदनशीलता के साथ उन्होंने हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, इसके बाद शासकीय कन्या महाविद्यालय, बालाघाट की प्राचार्य बनीं शासकीय कन्या महाविद्यालय, बालाघाट में प्राचार्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संस्थान के अधोसंरचना विकास तथा प्रस्तावित नए महाविद्यालय भवन को कार्यशील रूप देने के लिए प्रयास किए। और आगे चलकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट की प्राचार्य के पद तक पहुँचीं। वर्ष 2007 में उन्होंने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट के प्राचार्य का दायित्व संभाला और वर्ष 2012 में वहीं से सेवानिवृत्त हुईं। चार दशकों से अधिक लंबी उनकी यह यात्रा केवल पदों की क्रमिक उपलब्धि नहीं थी—यह शिक्षा, ज्ञान और इस विश्वास के प्रति उनकी जीवनभर की प्रतिबद्धता थी कि एक शिक्षण संस्था किसी युवा के जीवन की दिशा बदल सकती है।

SHE NEVER STOPPED LEARNING

उन्होंने सीखना कभी नहीं छोड़ा।

A LIFE OF SCHOLARSHIP

ज्ञान और शोध की यात्रा

PH.D.

Research on Padmavat by Malik Muhammad Jayasi.

मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा रचित पद्मावत पर शोध।

D.LITT.

Research on the Powari, Lodhanti and Marari dialects spoken in the Balaghat region.

बालाघाट क्षेत्र में बोली जाने वाली पोवारी, लोधांती एवं मरारी बोलियों पर शोध।

Her academic journey reflected the same principle that shaped her life: learning is not something that ends with a degree.

उनकी शैक्षणिक यात्रा उसी विचार को दर्शाती है जिसने उनके जीवन को दिशा दी—सीखना किसी डिग्री के साथ समाप्त नहीं होता।

SATYENDRA NATH AWASTHI

THE MAN WHO STOOD BESIDE THE MISSION

वह व्यक्ति जो इस संकल्प के साथ खड़े रहे

Dr. Manju Awasthi's journey was supported by another lifelong educator—her husband, Shri Satyendra Nath Awasthi.He began his career as a Professor of Botany at Robertson Science College, Jabalpur, and was later transferred to Jatashankar Trivedi Government P.G. College, Balaghat, where he served as Head of the Department of Botany in the late 1970s.

डॉ. मंजू अवस्थी की यात्रा के साथ जीवनभर एक और शिक्षाविद् खड़े रहे—उनके पति, श्री सत्येन्द्र नाथ अवस्थी।उन्होंने अपने कार्यजीवन की शुरुआत रॉबर्टसन साइंस कॉलेज, जबलपुर में वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर के रूप में की और बाद में जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय पी.जी. कॉलेज, बालाघाट में स्थानांतरित हुए, जहाँ उन्होंने 1970 के दशक के उत्तरार्ध में वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

A LIFE OF RESPONSIBILITY

Shri Satyendra Nath Awasthi came from a large family and carried significant responsibilities toward his younger brothers and sisters. Yet he continued his own professional journey with dignity and steadiness, serving in government education for more than four decades.He retired in 2002 as Principal of Government Girls College, Balaghat.

श्री सत्येन्द्र नाथ अवस्थी एक बड़े परिवार से आए थे और अपने छोटे भाइयों एवं बहनों के प्रति अनेक पारिवारिक जिम्मेदारियाँ निभाईं। इन जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने अपने पेशेवर जीवन को भी निरंतर आगे बढ़ाया और चार दशकों से अधिक समय तक शासकीय शिक्षा सेवा में कार्य किया।उन्होंने 2002 में शासकीय कन्या महाविद्यालय, बालाघाट के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्ति ली।

TWO EDUCATORS. ONE PURPOSE.

दो शिक्षाविद्। एक उद्देश्य।

Their professional lives were rooted in education, but their commitment went beyond their own careers.Shri Satyendra Nath Awasthi strongly supported Dr. Manju Awasthi in building the organisation and its educational work.He became the first President of Deva Education Society.

उनका पेशेवर जीवन शिक्षा से जुड़ा था, लेकिन उनका समर्पण केवल अपने-अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं रहा।श्री सत्येन्द्र नाथ अवस्थी ने डॉ. मंजू अवस्थी के संगठन और शैक्षणिक कार्य को आगे बढ़ाने में उनका दृढ़ सहयोग किया।वे देवा एजुकेशन सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष बने।

EDUCATION WAS NEVER JUST A PROFESSION.

शिक्षा उनके लिए कभी केवल एक पेशा नहीं रही।

They had both experienced the responsibility of education—from inside the classroom, from the position of leadership, and from the realities of family and society.And perhaps that is why they understood the value of an opportunity.

दोनों ने शिक्षा की जिम्मेदारी को कक्षा के भीतर से, नेतृत्व की भूमिका से और परिवार एवं समाज की वास्तविकताओं के बीच से अनुभव किया था।शायद यही कारण था कि वे एक अवसर के वास्तविक मूल्य को गहराई से समझते थे।

THE SOCIETY BEGAN WITH A SENTIMENT.

इस संस्था की शुरुआत एक भावना से हुई।

Deva Education Society grew from a simple but deeply held belief:A student's circumstances should not become the limit of a student's possibilities. What began as a personal concern for students became a larger social commitment.

देवा एजुकेशन सोसायटी की जड़ें एक सरल लेकिन गहरे विश्वास में हैं:किसी विद्यार्थी की परिस्थितियाँ उसकी संभावनाओं की सीमा नहीं बननी चाहिए। विद्यार्थियों के प्रति एक व्यक्तिगत संवेदना से शुरू हुई भावना आगे चलकर एक व्यापक सामाजिक संकल्प बनी।

HER COMPASSION BECAME OUR PURPOSE.

उनकी संवेदना हमारा उद्देश्य बनी।

The work of Deva Education Society is an effort to carry that belief forward through education, skill development, youth empowerment and community development.

देवा एजुकेशन सोसायटी का कार्य शिक्षा, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के माध्यम से उस विश्वास को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

Taking opportunity beyond the classroom and into communities.

अवसरों को कक्षा से आगे समुदायों तक पहुँचाना।

EDUCATION

Creating pathways for learners who seek opportunity. अवसर की तलाश करने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के मार्ग बनाना।

SKILL DEVELOPMENT

Helping young people develop practical skills and confidence. युवाओं में व्यावहारिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास।

YOUTH EMPOWERMENT

Building capability, confidence and independence. क्षमता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का निर्माण।

COMMUNITY DEVELOPMENT

Taking opportunity beyond the classroom and into communities. अवसरों को कक्षा से आगे समुदायों तक पहुँचाना।

2013

FROM SENTIMENT TO INSTITUTION

भावना से संस्था तक

DEVA PRIVATE ITI

Electrician TradeNCVT

Code: PR23000318

What began as a belief gradually took institutional form through Deva Education Society.In 2013, Deva Private ITI became an important chapter in that journey, extending the commitment toward education and skill development.

जो शुरुआत एक विश्वास और भावना से हुई थी, उसने धीरे-धीरे देवा एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से एक संस्थागत रूप लिया।2013 में देवा प्राइवेट आईटीआई इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय बना और शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रति इस संकल्प को आगे बढ़ाया।

HER JOURNEY CONTINUES THROUGH OURS.

उनकी यात्रा, हमारी यात्रा के माध्यम से आज भी जारी है।

The work continues—not to recreate the past, but to carry its purpose forward.Every learner given an opportunity becomes part of a story that can continue far beyond the classroom.

यह यात्रा अतीत को दोहराने के लिए नहीं, बल्कि उसके उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए जारी है।हर उस विद्यार्थी को दिया गया अवसर, जो आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनता है जो कक्षा से कहीं आगे तक जा सकती है।

BE PART OF THE JOURNEY

इस यात्रा का हिस्सा बनें

devaeducationsociety@gmail.com

deva.iti.707@gmail.com

Follow us – Deva Iti

Our Page – Deva Pvt. ITI

Follow on – deva.pvt.iti

+91-9131484225


© Deva Education Society. All Rights Reserved.